Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की हुई बैठक 

9/11/2026 7:32:46 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :  गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्तराम दत्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भव्य पूजा तथा महोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद जानकारी देते हुए पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि जामताड़ा के इतिहास में पहली बार पूरी तरह वातानुकूलित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि इसके लिए बंगाल से सेंट्रलाइज्ड एसी मंगाया जा रहा है। ताकि पंडाल के अंदर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी का एहसास ना हो। इसके अलावे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला प्रांगण में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन गांधी मैदान के अंदर 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें पूजा कमेटी के सदस्यों के अलावे मेला आने वाले लोग रक्तदान करेंगे। वही रक्तदान करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में पंडाल निर्माण की समीक्षा की गई और पंडाल निर्माण करने वाली एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में पूजा प्रारंभ होने के 2 दिन पहले पंडाल निर्माण का कार्य पूरी तरह पूर्ण कर लेना है। इस वर्ष भी गणेश पूजा में मेला का आयोजन होगा जिसमें आकर्षण का केंद्र जलपरी होगी। इसके अलावा तरह-तरह के झूले, ब्रेक डांस सहित अन्य मनोरंजन के साधन मंगाए जा रहे हैं। बैठक में धन संग्रह तथा कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। साथी ही सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि पूजा प्रारंभ होने में  कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए प्रत्येक दिन रात को 8:00 बजे से गांधी मैदान में गणेश पूजा कमेटी की बैठक होगी। इस दौरान काफी संख्या में गणेश पूजा कमेटी के सदस्य मौजूदथे।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट