Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर के गड़हनी में समाजसेवी मो. जफी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
9/12/2026 12:40:49 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
—भोजपुर जिले के गड़हनी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवी मोहम्मद जफी की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने गड़हनी गोला के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद जफी, पिता स्वर्गीय मोहम्मद इस्लाम, निवासी वार्ड संख्या-4, गड़हनी, थाना चरपोखरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद जफी सामाजिक कार्यकर्ता थे और इलाके में सूखा नशा तथा हेरोइन के कथित कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ के बाजू में लगी, जबकि एक गोली नाभि के नीचे भी लगने की बात सामने आ रही है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जफी की मौत की खबर फैलते ही गड़हनी में ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने गड़हनी गोला के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में चरपोखरी थानाध्यक्ष के खिलाफ भी काफी नाराजगी बताई जा रही है। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोलीकांड के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफी की हत्या के पीछे कौन लोग हैं और क्या नशे के कारोबार के खिलाफ उनकी सक्रियता ही इस वारदात की वजह बनी? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे गया ,पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत ,बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोधगया हुए रवाना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
ST-SC छात्रों को फ्री में मिलेगी शिक्षा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान