Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद
9/12/2026 4:47:37 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
साकची थाना क्षेत्र के तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका दूसरा साथी पहले ही एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर की दोपहर तमरिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल-2/27 में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत कई सामान चोरी कर लिए थे। मामले को लेकर 8 सितंबर को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात के साथ वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी और छैनी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दूसरा आरोपी मो. जाफर पहले ही कदमा थाना कांड संख्या 98/2026 में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से चोरी के शेष जेवरात बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार सुमित दास के पास से 7.22 ग्राम की सोने की अंगूठी, 66 ग्राम का सोने का पंजरा यानी मेहंदी छल्ला, चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी और टूटी हुई चांदी की अंगूठी का टुकड़ा बरामद किया है। इसके अलावा हथौड़ी और छैनी भी जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सुमित दास उर्फ लंगड़ा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ साकची और बिष्टुपुर थाना में चोरी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर के गड़हनी में समाजसेवी मो. जफी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज