Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर
9/12/2026 4:21:27 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
पितृपक्ष महासंगम 2026 को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए गयाजी में जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया। शनिवार को विष्णुपद मंदिर परिसर से स्वच्छता एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला पदाधिकारी शशांक शुभांकर, मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी-कर्मी शामिल हुए।
रैली को डीएम, मेयर, नगर आयुक्त और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर हाथों में झाड़ू थामी और सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मेला क्षेत्र में कचरा नहीं फैलाने की अपील :
रैली के माध्यम से आम लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से पितृपक्ष के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि मेला क्षेत्र में कचरा सड़क या खुले स्थान पर न फेंकें और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें।
नगर निगम की ओर से पूरे पितृपक्ष मेला क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में नशे के सेवन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
रैली में वार्ड पार्षदों के अलावा पंडा समाज के प्रतिनिधि अमरनाथ धोकड़ी, मणिलाल बारीक सहित नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी : मेयर
मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम गयाजी की पहचान और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर तैयारी ;
सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मी खुद सड़क पर उतरकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सकता है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप
#
रांची में सजा ग्रामीण भारत महोत्सव, एक छत के नीचे दिखी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कारीगरी
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज