Date: 13/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  कार्यकर्ताओं संघ देखी फिल्म हनुमान अंश , सनातन को लेकर कही बड़ी बात 

9/12/2026 5:49:15 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : रघुवर दास ने अपना फेसबुक और   हैंडल (X) में लिखा है की श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश आज देखने का सुअवसर मिला। यह बहुत ही अच्छी फिल्म है, जिसमे भक्ति, शक्ति और आस्था का अनुपम संगम दिखाया गया है।फिल्म मे सनातन मूल्यों, धर्म की रक्षा और अटूट आस्था को बेहद गौरवशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म बताती है कि सनातन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने का शाश्वत मार्ग है। उन्होंने इस फिल्म को अपने और अपने परिवार के साथ देखने की भी अपील की। श्री रघुवर दास ने कहा की यह फिल्म  संस्कृति और सनातन के गौरव का अनुभव कराता है। इस फिल्म में सनातन मूल्यों, धर्म की रक्षा और अटूट आस्था को बेहद गौरवशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म बताती है कि सनातन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने का शाश्वत मार्ग है।
 
हम बता दे की धार्मिक फिल्मो में यह फिल्म बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल किया जिसमे सबसे कम 2 करोड़ बजट की इस फिल्म ने अब तक लगभग 200 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है ये फिल्म एवं लोगो को बहुत पसंद आय।  
देश में जिस तरह से यह पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता  अपनाकर अपना संस्कृति ,सभ्यता एवं परम्परओं को भूलते जा रहा है, युवा अधर्म एवं नशे का आघोष में डूबता चला जा रहा है , उस समय में इस तरह के फिल्मो से लोगो को एवं विशेष कर युवा वर्ग में ईश्वर तथा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगा। 
 
उन्होंने फिल्म की प्रशंसा करते हुए  इन बातों को अपने (x ) हैंडल पर  साझा किया है और कहा की भक्ति और आस्था का संगम है। 
 
 सनातन मूल्यों की प्रस्तुति: 
 
रघुवर दास ने यह भी लिखा है कि फिल्म में सनातन मूल्यों, धर्म की रक्षा और अटूट आस्था को बेहद गौरवशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। 
 
हनुमान अंश' फिल्म के बारे में:
 
यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करौरी बाबा के जीवन और चमत्कारों पर आधारित एक बायोग्राफी और डिवोशनल ड्रामा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अनूठी सफलता से सबको हैरान कर दिया है। इस फिल्म को झारखंड (विशेषकर रांची) सहित देश-विदेश में दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है, और झारखंड में इसे टैक्स-फ्री (कर मुक्त) करने की मांग भी उठ रही है।
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट