Date: 20/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दाखिल-खारिज में देरी से भड़का रैयतों का आक्रोश, बाघमारा सीओ के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

11/19/2026 5:42:28 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara  : बाघमारा अंचल कार्यालय के मुख्य गेट के सामने दर्जनों रैयत धरना पर बैठ गए है।पिपराटाँड़ के रैयत दुखन महतो अंचलाधिकारी से त्रस्त होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।दर्जनों रैयत अनशनकारी रैयत का साथ देते हुए धरना दे रहे है।इस दौरान गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी आंदोलन की जानकारी होने पर अनशनस्थल पहुँच धरना पर बैठ गए है। अनशन पर बैठे रैयत ने अंचल कार्यालय पर आरोप लगाते हुये कहा कि एक साल से अंचल कार्यालय का चक्कर जमीन के दाखिल खारिज के लिये लगा रहे है।लेकिन जमीन का दाखिल खारिज नही किया गया।अंचल अधिकारी रैयतों को परेशान कर रहे है।जमीन के सभी दस्तावेज सही होने के बाउजूद टालमटोल किया जा रहा।परेशान होकर अनशन पर बैठना पड़ा है।जब तक जमीन का दाखिल खारिज नही होता अनशन जारी रहेगा। वही गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार हावी है।रैयत को अपने सही काम के लिये दौड़ना पड़ रहा है।बाघमारा अंचलाधिकारी मनमानी कर रहे है।जनप्रतिनिधियों के फोन को रिसीव नही करते।एक साल से दर्जनों रैयत जमीन के दाखिल खारिज के लिये दौड़ रहे है।लेकिन रैयतों के जमीन सम्बंधित समस्या पर कोई सुनवाई नही हो रहा।अंचलाधिकारी अपने कार्यशैली नही सुधारे तो उग्र आंदोलन करेंगे।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |