Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....

9/18/2026 5:48:10 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल, देसी कट्टा, चार कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है । मामले की जानकारी एसपी सिटी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। एसपी सिटी ने बताया , पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर भूसंडा स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के पास जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर भेजा। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान आदित्य कुमार ने एक देसी कट्टा फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियारों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट