Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी चिंतित! प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग.....
9/18/2026 6:38:10 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से लोगों की मौत के मामले पर कांग्रेस पार्टी काफ़ी चिंतित है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है। कई परिवार उजड़ रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने चिंता जताई है और जिला प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की है।
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आज पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सड़क के किनारे ट्रेलर, हाइवा और अन्य बड़े वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हैं। ये वाहन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा दिन के समय भी शहर के अंदर ट्रेलर और हाइवा बेधड़क घूमते दिखे, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।
अवधेश सिंह ने कहा कि शहर में लगातार सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है। नो एंट्री के समय भी बड़े वाहन शहर में घुस रहे हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की ऐसे वाहन चालकों और वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,ताकि आम लोगों की जान बच सके उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ जमशेदपुर शहर ही नहीं, बल्कि बहरागोड़ा, चाकुलिया, घाटशिला, पटमदा, पोटका, सुंदनगर आदि क्षेत्रों में भी आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों ने लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, बड़े वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नो एंट्री जोन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....
#
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया 8 लेन सर्विस लेन जाम, युवक से मारपीट का आरोप ,सड़क पर उतरे ग्रामीण.....
#
प्रधानमंत्री
को
लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के अध्यक्ष जुनैद मकबूर को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .....
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
#
शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा धनबाद का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 9 से 13 अगस्त तक होगी परेड रिहर्सल
#
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की बड़ी चुनौती, नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीद