Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....

9/23/2026 1:43:41 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राज उर्फ विनय पांडेय (35) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कैलाश नगर स्थित 41C ब्लॉक में अंजय कुमार के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे में जाकर देखने पर युवक फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। हालांकि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#  मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
# बाघमारा में बेनीडीह रेल साइडिंग गोलीकांड की जांच तेज, दिल्ली मानवाधिकार आयोग की टीम ने डाला डेरा......
# जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
# जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद  विशेष  पुलिस बल की  तैनाती.....
# ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....