Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
8/28/2026 12:56:48 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
राखी पूर्णिमा के अवसर पर जिले नारायणपुर के करमदाहा घाट स्थित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बराकर नदी के तट पर पहुंचे और पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दुखिया बाबा मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दुखिया बाबा मंदिर भगवान शंकर को समर्पित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां आदिकाल से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। विशेष पर्व एवं धार्मिक अवसरों पर जामताड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव को जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। राखी पूर्णिमा के मौके पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने बराकर नदी में स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं बेहतर जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर और बराकर नदी घाट पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। चारों ओर धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने से मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जमशेदपुर में घर-घर गूंजा खुशियों का रंग
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम
#
जमशेदपुर में भक्ति की बयार, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे हजारों शिवभक्त
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
जामाडोबा डुमरी में चली गोली, युवक के सीने में फंसी, जाँच में जुटी पुलिस
#
जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
#
थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़