Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन, आरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.....
9/25/2026 4:21:26 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर के आरा में चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने विरोध प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।
विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और मतदाता सूची एवं चुनाव संचालन से जुड़े सवालों का संतोषजनक समाधान जरूरी है। वहीं जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग भी की।
जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को आगे भी उठाते रहने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह सहित राजद के कई नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
#
गया में आज पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार गया....
#
अरुण भारती के अत्री दौरे पर विधायक रोमित कुमार का पलटवार, कहा - ‘सिर्फ राजनीति के लिए दौरा करना उचित नहीं’....
#
एमएमडीआर संशोधन के विरोध में राजद का धरना, सांसद निशिकांत दुबे ने कह दिया बड़ी बात - झारखंड सरकार बंद कर दे कोयला !...
#
राजद का एमएमडीआर कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन , किया केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग! .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन