Date: 27/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी 

9/26/2026 11:04:37 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद जिले के पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस विभाग में उलट फेर किया गया है । धनबाद एसएसपी  प्रभात कुमार ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना और ओपी के प्रभारियों को बदला दिया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
 
जारी आदेश के अनुसार, धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निरसा थाना के ब्रजकिशोर सिंह को कालू बथान ओपी प्रभारी बनाया गया है।
 
इसी क्रम में निरसा थाना में पदस्थापित शिल्पी भगत को MPL ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार का तबादला करते हुए उन्हें ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है।
 
बलियापुर थाना में पदस्थापित एसआई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, साइबर थाना के विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 
पुलिस विभाग के अनुसार, इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और आम जनता के साथ पुलिस का बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
 
संजाना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क