Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसआईआर को लेकर को कांग्रेस द्वारा 28 सितंबर को निर्वाचन आयोग के खिलाफ राज्यभर में किया जायेगा आंदोलन
9/27/2026 4:32:06 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर है और 28 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में निर्वाचन आयोग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय हो। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के निशाने पर काम कर रहा है और एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के तहत 35 से 40 लाख मतदाताओं के नाम प्रभावित किए जा रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 28 सितंबर को धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की बात भी कही गई। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी निर्वाचन आयोग और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम काटने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है।उन्होंने दावा किया कि इसका असर खास तौर पर एससी -एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं पर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मतदाता बीजेपी के खिलाफ हैं, उन्हें मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।प्रदीप यादव ने दावा किया कि एसआईआर के माध्यम से देशभर में अब तक करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से देश की जनता में आक्रोश है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखण्ड मे लूट, डकैती,हत्या पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने जताई चिंता , कहा .....
#
SIR विवाद पर कांग्रेस का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष पुतला दहन का बड़ा ऐलान...
#
MMDR संशोधन अधिनियम 2026 पर BJP का पक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी विशेष जानकारी....
#
एसआईआर की आड़ में वोटरों को परेशान करने का आरोप, कांग्रेस ने की 30 नवंबर तक समय बढ़ाने की मांग ....
#
SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की,SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल? .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान