Jamtara :जामताड़ा निर्वाचन आयोग के द्वारा एस आई आर की प्रक्रिया झारखण्ड प्रदेश में चल रही है, वहीं विपक्षी दलों का लगातार इस प्रक्रिया को लेकर विरोधाभास है, एस आई आर की प्रक्रिया और मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में जिला पार्टी कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जिसमें केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल मौजूद थे, रैली जामताड़ा नगर का भ्रमण करते हुए इंद्रा चौक पहुँची, जहां कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए उनका इस्तीफा मांगा है। और पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रही है, एस आई आर के नाम पर झारखण्ड के मूलवासी, आदिवासी और अल्पसंख्यक का वोटर लिस्ट से नाम काटने का तैयारी कर रही, जिसका हमलोग विरोध करते हैं, और जबतक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नही देते हैं हमलोगों का विरोध जारी रहेगा। वहीं अशोक मंडल ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध किया है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़