Date: 29/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....
 

9/28/2026 7:13:06 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : झामुमो ने एसआईआर का किया विरोध ,वर्तमान समय में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों एवं सार्वजनिक चर्चाओं में गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के भीतर निर्णय-प्रक्रिया और कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर आपत्तियों की खबरें भी सामने आई हैं इसी  मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों के संरक्षण की मांग को जनहित के रूप में मजबूती से उठाने के लिए  मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार का  पुतला दहन और विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
उपराजधानी दुमका के  पोखरा चौक पर शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन और जामा विधायक लुईस मरांडी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया  और  इस कार्यक्रम के माध्यम से  राष्ट्रपति के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग रखी गई  और पुतला दहन किया गया  साथ ही SIR एवं मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर पार्टी की आपत्तियों और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया गया 
कार्यक्रम के दौरान चुनाव प्रक्रिया और  मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट