Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
8/23/2026 1:00:13 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के लिए गर्व और खुशी की खबर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड से धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्या का चयन हुआ है। मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्या को आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। सीमित संसाधनों के बीच नवाचार और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने वाली मुनमुन की इस उपलब्धि से पूरे धनबाद में खुशी का माहौल है। झारखंड से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों के नाम भेजे गए थे, जिनमें धनबाद के मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्या ने अपनी अलग पहचान बनाई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षकों को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। मुनमुन भट्टाचार्या वर्ष 2019 से बरमसिया मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। इससे पहले वह मुरी-सिल्ली स्थित एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित थीं। बरमसिया विद्यालय में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद टीएलएम यानी टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार कर पढ़ाई को बच्चों के लिए रोचक और प्रभावी बनाने का काम किया। उन्होंने शिक्षा को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नवाचार आधारित गतिविधियों, कंप्यूटर आधारित शिक्षण और पुस्तकालय के बेहतर उपयोग को भी बढ़ावा दिया। विद्यालय में बाल संसद को सक्रिय करने से लेकर पोषक क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्चों को पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण से जोड़ने के लिए स्कूल परिसर में पोषण वाटिका तैयार कराई गई और जल संरक्षण की दिशा में भी पहल की गई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया गया। उनके इन प्रयासों का असर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के रूप में देखने को मिला। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन की खबर मिलते ही बरमसिया मध्य विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर भर से मुनमुन भट्टाचार्या को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुनमुन भट्टाचार्या के पति सचिन कुमार भी शिक्षक हैं। उनके पिता नंदन भट्टाचार्य खान सुरक्षा महानिदेशालय यानी डीजीएमएस, धनबाद में कार्यरत थे और वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे। राष्ट्रपति की ओर से सम्मान समारोह का आमंत्रण उन्हें ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है। आमंत्रण पत्र के अनुसार मुनमुन भट्टाचार्या को 3 सितंबर तक दिल्ली पहुंचना है। इसके लिए वह 2 सितंबर को धनबाद के सरायढेला स्थित अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का सम्मान है। शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। आगे भी बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रहूंगी। सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा में नवाचार, बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की कोशिश और स्कूल को बेहतर बनाने का जज्ब अब मुनमुन भट्टाचार्या को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मानों में से एक तक ले आया है। 5 सितंबर को जब राष्ट्रपति के हाथों उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा, तो यह सम्मान सिर्फ एक शिक्षिका का नहीं, बल्कि धनबाद और झारखंड के लिए भी गर्व का पल होगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
DC के निरीक्षण और चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा काम, पहली बारिश में ढह गई स्टेडियम की दीवार
#
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट, SP ने आरा के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण
#
गया में लोकरत्न उपेंद्र नाथ वर्मा की 106वीं जयंती, मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
#
झरिया में फिर भू-धंसान से मचा हड़कंप, दर्जनों घरों में पड़ीं दरारें; ब्लास्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
बिलौटी कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना