Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

यादव समाज पर टिप्पणी के विरोध में मंत्री का पुतला फूंका, 30 सितंबर को चार जिलों में प्रदर्शन

9/29/2026 7:20:55 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara: भोजपुर के पीरो में यादव समाज को लेकर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में ओझवलिया मोड़ पर मार्च और नुक्कड़ सभा के बाद मंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाई दिनेश ने कहा कि किसी भी जाति या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज के सम्मान के लिए है। भाई दिनेश ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। 30 सितंबर को भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का ऐलान किया गया है। इसके बाद पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। वहीं, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की ओर से पहले स्पष्टीकरण दिया गया है कि उनकी टिप्पणी का आशय पूरे यादव समाज को अपमानित करना नहीं था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट