Date: 29/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात तक सड़कों पर एसएसपी, बाइक से किया शहर का औचक निरीक्षण.....

9/28/2026 1:33:30 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस की सक्रियता बढ़ी, एसएसपी खुद बाइक लेकर दल बल के साथ सड़क पर उतरे, शहर में घूमकर ली गतिविधियों की जानकारी।
जमशेदपुर शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में हुई डकैती और सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी क्रम में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने रविवार देर रात खुद बाइक लेकर शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया. एसएसपी ने शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बाइक रोककर स्थानीय लोगों से बात की और उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा वहां की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने आम लोगों से यह भी पूछा कि उनके इलाके में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध लोगों की आवाजाही तो नहीं हो रही है।...देर रात तक चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह अड्डेबाजी करने वालों को भी एसएसपी ने चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बिना किसी काम के देर रात तक अड्डाबाजी करते पाए जाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में आपराधिक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट