Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शादी समारोह में खूनी खेल के बाद पप्पू यादव की एंट्री, बिहार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

11/27/2026 1:31:07 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : भोजपुर के आरा में शादी समारोह के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आरा पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। गौरतलब है कि शादी समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान राहुल कुमार और दीपक कुमार की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सांसद ने राज्य में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। वहीं, परिजनों को अब न्याय और आरोपितों की गिरफ्तारी का इंतजार है।
 

आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट