Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....

9/30/2026 12:54:19 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डोभो पुल के पास छापेमारी करते हुए करीब 3 किलोग्राम गांजा और 5 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में सोनारी थाना और कपाली थाना की संयुक्त टीम को डोभो पुल के आसपास अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों और संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और पूरी योजना के साथ छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस के हाथ गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी लगी। फिलहाल पुलिस बरामद गांजा और नकदी के संबंध में आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और बरामद रकम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा तेज है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क