Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MMDR संशोधन पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के हितों की हुई अनदेखी
8/20/2026 12:52:06 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: MMDR संशोधन विधेयक को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के इस संशोधन को झारखंड के लिए प्रतिकूल और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यों से बिना पर्याप्त सलाह-मशविरा किए विधेयक को संसद से पारित कराया गया, जिसमें झारखंड के हितों की अनदेखी हुई है। मुख्यमंत्री आज रांची के सोहराई भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठकके दौरान इस बात को कही । आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता हेमंत सोरेन ने की। इसमें पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद और केंद्रीय समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि MMDR संशोधन से झारखंड को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के संशोधनों से राज्य के दलित, आदिवासी, वंचित और समाज के बड़े तबके को नुकसान उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड धीरे-धीरे विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इस संशोधन से राज्य को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सक्षम राज्यों के प्रति अधिक संवेदनशील दिखाई देती है, जबकि आदिवासी और दलितों के हितों के प्रति संवेदना नहीं दिखाई जा रही है। हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस विधेयक का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में पार्टी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आगे की लड़ाई लड़ने की रणनीति पर मंथन किया।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JSSC-JPSC भर्ती मामले में हाईकोर्ट के फैसले का BJP-AJSU ने किया स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
#
सूरज मंडल पर जानलेवा हमले के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा, मीरा मुंडा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
#
कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती
#
अतरी विधायक रोमित कुमार ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन
#
अशोक धाम भगदड़ हादसे में मौतों पर मंत्री संतोष सुमन ने जताया दुख, कहा- अफवाहों से बचने की जरूरत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’
#
हेरोईन तस्करी के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को 12 वर्ष का कठोर कारावास