Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी  के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....

9/30/2026 2:48:36 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में कारोबारी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर इडी का छाप।  700 करोड़ से अधिक के जीएसटी मैं फर्जीवाडे और आईटीसी घोटाले के मामले मे छापेमारी किया गया। बिना वास्तविक माल आपूर्ति के फर्जी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने समेत कई आरोप उनपर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कारोबारी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की बिष्टुपुर स्थित उनके आवासीय परिसर और आदित्यपुर व गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लांट में एक साथ धावा बोला, इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
ईडी की टीमें बिष्टुपुर बबलू जयसवाल के आवास, बर्मामाइंस, जुगसलाई और आदित्यपुर स्थित फैक्ट्री में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं, जांच दल में शामिल अधिकारी वित्तीय लेनदेन, खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेखों और कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन पड़ताल कर रहे हैं , कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए जाने की सूचना है, छापेमारी के दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। 700 करोड़ के फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी के बड़े जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है, कारोबारी बबलू जायसवाल पर बोगस कंपनियों के जरिए फर्जी बिलिंग करने,अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने और बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं. हालांकि, जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट