Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च की तैयारी तेज, 8 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन.....
10/3/2026 4:13:38 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत पूरे देश में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के नेतृत्व में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से आम जनता को उनके मताधिकार के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर विशाल 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस मार्च में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा एवं उसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। इसलिए किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार* के कार्यों एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए श्री परविंदर सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को रखेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को भी आंदोलन के दौरान मजबूती से उठाया जाएगा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी। सिंह ने जिले की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
जामताड़ा में राज्य स्तरीय बाउरी महासम्मेलन, शिक्षा रोजगार और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन ....
#
गांधी मैदान में आयोजित
मिलन समारोह
में तेजस्वी यादव
पहुंचे
, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह समर्थकों संग राजद में शामिल....
#
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....
#
करोड़ों की फंसी रकम पर बड़ी पहल, 34 संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी, लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग