Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा....

10/3/2026 4:13:38 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : दुमका के कमार दुधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (तीरंदाजी अकादमी) में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दुमका से जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से अब तक 250 खिलाड़ी पहुंचे चुके है। इसके अलावा विभिन्न तीरंदाजी अकादमियों से भी खिलाड़ी और कोच हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के तीरंदाज इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आयोजन समिति के मुताबिक प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी और यह टीम जयपुर में आयोजित चैंपियनशिप हिस्सा लेगी। जापान के आइची - नागोया में चल रहे 20 वें एशियाई खेलो में तीरंदाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल करनेवाली अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद सहित अन्य खिलाड़ियों की सफलता पर  दुमका से जेएमएम सांसद नलिन सोरेन और जेएमएम विधायक डॉ लुईस मरांडी ने बधाई भी दी। 
नलिन सोरेन, जेएमएम सांसद एवं जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक, दुमका
 डॉ लुईस मरांडी, जेएमएम विधायक (जामा विधानसभा) एवं अध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ, दुमका
 इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सभी जिले से प्रतिभागी दुमका पहुंचे हैं और दुमका के इस स्टेडियम की राष्ट्रीय खिलाड़ी ने सराहना की वहीं चीफ जज हरेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि इसमें कई दिग्गज तीरंदाज खिलाड़ी पहुंचे हैं ।
दुमका में पहली बार हो रहे इस खेल के आयोजन को लेकर यहां के निशानेबाज प्रेमी खेल प्रेमी और तीरंदाज खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे जयपुर में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा । राज्य स्तर से राष्ट्र स्तर तक परचम लहराने का मौका भी मिलेगा और इस गेम में कई दिग्गज निशानेबाज भी भाग ले रहे हैं ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट