Date: 04/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता

11/4/2026 5:01:00 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सबनपुर  फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल आयोजन की समापन हो गया। जिसमें सबनपुर की टीम विजेता घोषित हुआ। विजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  हरि मोहन मिश्रा के द्वारा विजेता उपजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस कार्यक्रम में नारायणपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव  हांसदा, पबिया  मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सिंह, नारायणपुर मंडल महामंत्री सुखदेव राय, सीमांत मंडल रासमुनि हेंब्रम आयोजक टीम के सुभाष बारस्की राजेश हांसदा इस कार्यक्रम में खिलाड़ी और दर्शक के रूप में हजारों लोग शामिल हुए। हरिमोहन मिश्रा के द्वारा आदिवासी मूलवासी के हक और अधिकार, धर्म की सुरक्षा, बहू बेटियों की मान सम्मान की सुरक्षा, विशेष रूप से आदिवासि समाज के जामताड़ा विधानसभा से 14000 वोट स्थानीय विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा कटवाया जाना और आदिवासी समाज के नए वोटर जिनका उम्र 18 साल से ऊपर हो चुका है उस मतदाता को इरफान अंसारी के इशारे पर  मतदाता सूची में नहीं जोड़ना इन सभी बातों को आदिवासी समाज के महिला पुरुष नौजवान के बीच रखा गया। वहां के स्थानीय आदिवासी समाज के सभी महिला पुरुष और नौजवान  इरफान अंसारी का पुरजोर विरोध किया और हरिमोहन मिश्रा को आदिवासी का मसीहा मानते हुए जयकारा लगाया। हरिमोहन मिश्रा के द्वारा आदिवासी समाज के हक और अधिकार धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाने और लड़ाई लड़ने की सराहना की और पूरे आदिवासी समाज इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया और हरिमोहन मिश्रा ने भी आदिवासी समाज को मरते दम तक उसके अधिकार और रक्षा के लिए लड़ने का वादा किया।
 
जामताड़ा से कोयलनकाहल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |