Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक परसुडीह, त्रिवेणी टॉवर चौक परसुडीह एवं मकदमपुर रेलवे फाटक चौक परसुडीह में आयोजित किया गया। अभियान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग का समर्थन किया। अभियान के दौरान लगभग 3,500 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि लगभग 18 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली खासमहाल–गोविंदपुर सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए। जनता के पैसे का सदुपयोग हो और निर्माण कार्य टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, यह प्रशासन एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। क्षेत्र की जनता की मांग है कि अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र गति देकर पूरा किया जाए।
भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान में जिस प्रकार स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही है। संबंधित विभाग एवं प्रशासन को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए तथा सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करना चाहिए।सुमित कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि “सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक भाजपा परसुडीह मंडल लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना जनआंदोलन जारी रखेगा।” खासमहाल–गोविंदपुर सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। निर्माण कार्य में विलंब के कारण क्षेत्र की जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए सड़क निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना आवश्यक है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
जामताड़ा में राज्य स्तरीय बाउरी महासम्मेलन, शिक्षा रोजगार और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन ....
#
गांधी मैदान में आयोजित
मिलन समारोह
में तेजस्वी यादव
पहुंचे
, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह समर्थकों संग राजद में शामिल....
#
करोड़ों की फंसी रकम पर बड़ी पहल, 34 संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी, लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद....
#
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च की तैयारी तेज, 8 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित