Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...

10/4/2026 12:45:17 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे, लेकिन हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव में की गई घोषणाओं ने पूरे दौरे को खास बना दिया। युवाओं के लिए इनडोर-आउटडोर जिम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और पंचायत से जिला स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता कराने की घोषणा की गई। इतना ही नहीं, नियमित रूप से जिम करने वाले युवाओं को शर्ट और लोअर देने की भी बात कही गई।इन घोषणाओं से पहले मुंगेर से हवेली खड़गपुर तक ललन सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। आखिर कैसा रहा उनका पूरा दौरा... देखिए ये रिपोर्ट।
मुंगेर से हवेली खड़गपुर की ओर बढ़ता केंद्रीय मंत्री का काफिला, और रास्ते में जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़े ग्रामीण। श्यामपुर, धपड़ी, शिवपुर, लौगाय, बैजलपुर और बहीरा समेत कई गांवों में ग्रामीणों ने तोरण द्वार बनाए और फूल-मालाओं के साथ ललन सिंह का स्वागत किया। कई जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व स्थानीय जरूरतों को सुना। इसके बाद ललन सिंह हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव को नगर परिषद में शामिल होने से रोकने और वर्षों पुराने डाकघर को गांव में ही बनाए रखने से जुड़े प्रयासों का जिक्र किया। इसके बाद युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुईं। इनडोर और आउटडोर जिम के साथ लाइब्रेरी और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा ने युवाओं के बीच उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इंदौर और आउटडोर की हम अपने सांसद फंड से परसांडो गांव को दे रहे हैं और आपकी जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल विधायक फंड से यहां लाइब्रेरी बनाएंगे ताकि खेल के साथ-साथ बच्चे पढ़ाई में भी अब्दुल रहे और देश के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में पास कर अपने गांव का नाम रोशन करें  यानी मुंगेर से खड़गपुर तक स्वागत,गांव-गांव जनसंवाद और परसंडो में युवाओं के लिए घोषणाओं की सौगात—ललन सिंह का आज का दौरा इसी वजह से खास रहा।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट​