Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेपी आंदोलन के साथी आज कहां हैं? जमीन दान करने वाले विद्यानंद आज भी अस्पताल में लगाते हैं झाड़ू.....
10/5/2026 1:10:30 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: यह कहानी है भोजपुर के दुबौली गांव के रहने वाले 70 वर्षीय विद्यानंद पाण्डेय की—एक ऐसे व्यक्ति की, जिन्होंने समाज के हित में अपनी जमीन सरकार को दान कर दी। उनकी जमीन पर आज सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खड़ा है, जहां आसपास के ग्रामीण इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन विडंबना देखिए कि जिस अस्पताल के लिए उन्होंने जमीन दान की, उसी अस्पताल में सफाईकर्मी नहीं होने के कारण आज भी वे खुद झाड़ू लगाते हैं। विद्यानंद पाण्डेय का जीवन जेपी आंदोलन की यादों से भी जुड़ा है। उनका दावा है कि 1974 के आंदोलन के दौरान वे नीतीश कुमार के साथ जेल गए थे। हालांकि उपलब्ध ऐतिहासिक रिपोर्टों के मुताबिक नीतीश कुमार की दुबौली गांव से गिरफ्तारी जून 1976 में आपातकाल के दौरान हुई थी। विद्यानंद पाण्डेय बताते हैं कि आंदोलन के दौर में दुबौली गांव से पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया था। पाण्डेय का कहना है कि नीतीश कुमार उनके मित्र रहे हैं और उसी दौर की दोस्ती आज तक कायम है।
समय बदला, हालात बदले और नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचे। लेकिन विद्यानंद पाण्डेय आज भी अपनी सादगी और सामाजिक सेवा के रास्ते पर कायम हैं। उन्होंने जनहित में अपनी जमीन सरकार को दान कर दी, ताकि वहां अस्पताल बन सके। अस्पताल तो बन गया, लेकिन अब डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी उन्हें खलती है।
अस्पताल में सफाईकर्मी नहीं होने के कारण पाण्डेय खुद सुबह पहुंचते हैं और परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई करते हैं। उनका कहना है कि जमीन दान करना सिर्फ कागज पर दान नहीं है। जिस उद्देश्य से जमीन दी गई है, उस उद्देश्य की पूर्ति और उसकी देखभाल भी जरूरी है।
विद्यानंद पाण्डेय के मुताबिक, महीने में एक-दो बार वे पटना भी जाते हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के बुलावे पर वे उनसे मिलने पहुंचते हैं। लेकिन पाण्डेय के मन में एक कसक भी है,उनके साथ आंदोलन के दौर में रहने वाले कई साथी आज काफी आगे निकल चुके हैं, जबकि वे आज भी उसी साधारण जीवन में हैं। “हम लोगों ने उस समय आंदोलन में साथ दिया था। कई साथी आज बहुत आगे निकल गए, लेकिन मैं जहां था, आज भी वहीं हूं। मैंने जनहित के लिए अपनी जमीन दे दी, ताकि लोगों के काम आ सके। मेरी इच्छा सिर्फ इतनी है कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था हो और लोगों को बेहतर इलाज मिले। जेपी आंदोलन के सेनानियों को सरकारी स्तर पर पेंशन और अन्य लाभ देने की व्यवस्था है, लेकिन कई आंदोलनकारियों के लाभ से वंचित रहने के मामले सामने आते रहे हैं। वर्ष 2025 में भी बिहार में ऐसे लोगों का मामला सामने आया था, जिनके जेल रिकॉर्ड में खामियों के कारण उन्हें लाभ नहीं मिल सका।
एक तरफ राजनीति में साथ चलने वाले कई लोग समय के साथ ऊंचाइयों तक पहुंचे, तो दूसरी तरफ विद्यानंद पाण्डेय ने अपनी जमीन समाज को दे दी और आज भी उसी सेवा भाव के साथ अस्पताल की सफाई करते नजर आते हैं। उनकी कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस सवाल को भी सामने लाती है कि जनहित में दान की गई संपत्ति का इस्तेमाल कितना प्रभावी हो रहा है और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, स्टाफ और सफाईकर्मियों की कमी कब दूर होगी?
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेजस्वी यादव ने दिवंगत विधायक के परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा पर भी जमकर बरसे.....
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
जामताड़ा में राज्य स्तरीय बाउरी महासम्मेलन, शिक्षा रोजगार और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन ....
#
गांधी मैदान में आयोजित
मिलन समारोह
में तेजस्वी यादव
पहुंचे
, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह समर्थकों संग राजद में शामिल....
#
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर भोजपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाई 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट