Date: 09/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेट्रोल पंप हत्या और डकैती मामले में फिरोज अंसारी को उम्रकैद 50 हजार का जुर्माना....
10/8/2026 6:01:58 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौकुंडा स्थित पेट्रोल पंप पर हुई हत्या व डकैती के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के न्यायालय ने गुरुवार को सजा के बिंदु पर अंतिम सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी फिरोज अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. न्यायालय ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत आरोपी को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. अर्थदंड नहीं देने पर आरोपी को अतिरिक्त चार वर्ष का कारावास भुगतना होगा. वहीं धारा 309(6) के तहत छह वर्ष के कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है. अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त दो वर्ष का कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत तीन वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई है. अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त नौ माह का कारावास भुगतना होगा. वहीं धारा 26/35 के तहत भी तीन वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है. अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त नौ माह का कारावास भुगतना होगा. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सभी मूल सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
इससे पूर्व मामले की अंतिम सुनवाई में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के जमनीटांड़ निवासी फिरोज अंसारी को डकैती, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था. सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। मामले में आरोपी के विरुद्ध फतेहपुर थाना कांड संख्या 13/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना 23 मार्च 2025 की है. प्राथमिकी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौकुंडा स्थित पेट्रोल पंप पर जनार्दन मांझी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधी पेट्रोल पंप परिसर के समीप पहुंचे और जनार्दन मांझी को गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौत हो गई. घटना के बाद अपराधियों ने डकैती की घटना को भी अंजाम दिया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया. प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया था। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया. आरोपी पूर्व से भी जेल में बंद था।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....
#
झॉलीवुड कलाकारों के जेपीएल सीजन-4 की तैयारियां तेज, धनबाद और लोहरदगा में भी होंगे मैच.....
#
भव्य डांडिया नाइट में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं
#
ड्रोन हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, नगर निगम की पहल से लोगो में उत्साह .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
#
पीएम मोदी 5 जून को गुजरात दौरे पर, ₹18,777 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन