Date: 24/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम ....
10/9/2026 1:00:47 PM IST
154
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हवाईअड्डा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय राज्यपाल का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।माननीय राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डा से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी परिसर तक, पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया था। पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद रूट लाइनिंग, ट्रैफिक पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी-सबोटाज चेकिंग, स्नीफर डॉग दस्ता, डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु विशेष मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन दस्ता भी तैनात रहा। संपूर्ण सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री अरविन्द कुमार ओझा तथा ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब रहे।माननीय राज्यपाल के आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा को घेरा
#
तीन महीने पहले मिली साइकिल, फिर किस बात का वितरण? फोटो खिंचवाने ठंड-बारिश में बुलाए गए बच्चे!
#
सरयू राय के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया रामार्चा पूजा का महाप्रसाद
#
धनबाद कांग्रेस ने बनाई संविधान रक्षा मार्च की रणनीति, 26 नवंबर को रांची में जुटेंगे हजारों कांग्रेसजन, धनबाद से भारी भागीदारी की तैयारी
#
कन्हाई चौहान के आरोपों को ललिता देवी और शंकर बेलदार ने किया खारिज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम !
#
CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026 का आयोजन किया जायेगा जहाँ , देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे औद्योगिक सुरक्षा पर मंथन।