Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीआईएसएफ जवान के बंद घर में चोरी, दो लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर...
10/10/2026 1:16:55 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: CISF जवान के बंद घर में चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ पटना एम्स से मां के लौटने पर खुला चोरी का मामला, घर के ताले तोड़कर आभूषण, लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर। मुंगेर के जमालपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस अभी डकैती कांड का उद्भेदन भी नहीं कर सकी है, इसी बीच चोरों ने सीआईएसएफ जवान के बंद घर को निशाना बना लिया। छोटी केशोपुर नालापार स्थित दलपूज्जी काली मंदिर के पास टोरिल मंडल स्कूल के समीप हुई इस घटना में चोरों ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर नालापार की है। छत्तीसगढ़ में तैनात सीआईएसएफ जवान राजीव कुमार के घर में उस समय चोरी हुई, जब उनकी मां मंजू देवी इलाज कराने के लिए पटना एम्स गई हुई थीं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप, 15 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार की रात जब मंजू देवी इलाज कराकर घर लौटीं, तो दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा जमालपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं, इस मामले में जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस कब तक अंकुश लगा पाती है और चोरों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
योगेंद्र प्रसाद का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं 65 हजार करोड़ बकाया पर आंदोलन की चेतावनी....
#
गोलीकांड में नामजद अतुल सिन्हा और संतोष लकड़ी वाला ने रखा अपना पक्ष, आरोपों को बताया बेबुनियाद
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन
#
रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का प्रदर्शन, धनबाद में निकाला पैदल मार्च