Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
10/11/2026 12:26:56 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन आरा शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध माता आरण्य देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही माता के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालु मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। माता आरण्य देवी के प्रति लोगों की गहरी आस्था के कारण सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को शक्ति, साहस और स्थिरता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे शहर में नवरात्र को लेकर उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
यानि जो देवी समस्त प्राणियों में शक्ति के रूप में विद्यमान हैं, उन जगज्जननी मां दुर्गा को बारंबार नमस्कार है।
मां शैलपुत्री की वंदना में प्रचलित मंत्र—
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
मैं मनोवांछित फल प्रदान करने वाली, मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करने वाली, वृषभ पर सवार, हाथ में त्रिशूल धारण करने वाली यशस्विनी मां शैलपुत्री को नमन करता हूं।
जिस तरह से आरा की पावन धरती पर स्थित मां आरण्य देवी का दरबार नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ऐसे में भक्तों की जुबां पर मां का जयकारा और मन में सुख-शांति की कामना का उद्धघोष सुनने को मिला।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
#
सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...
#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
एक ही दवा के दो दाम! TMH के सामने ₹9,500 तो साकची में ₹5,300 में मिली दवा...
#
निरसा मुठभेड़ कांड: घायल शार्प शूटर सागर उर्फ शिबू को आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
#
पितृपक्ष मेले में 12 साल से गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पंजाब की टीम ने लगाया लंगर;
रोज
8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां करते हैं भोजन ...
#
झरिया के प्रभावित परिवारों के बीच विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह पहुंचे, कहा ...