Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से मां की पूजा-अर्चना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल...

10/10/2026 2:40:48 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद के हीरापुर स्थित हरि मंदिर, जिसे काली बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, में महालया के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। महालया के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
महालया के साथ ही मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर, काली बाड़ी में सुबह चार बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालया पितृपक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष के आरंभ का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा के धरती पर आगमन का संदेश माना जाता है। वहीं, दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मूर्तिकार मां की प्रतिमा की आंखों को रंगकर उसे अंतिम रूप देते हैं। इस परंपरा को देवी की प्रतिमा में जीवंतता लाने से जोड़कर देखा जाता है। मंदिर के पुजारी भजन दा ने बताया कि महालया के दिन मां के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी की जाती है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है और मां के आगमन की खुशी को दर्शाता है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क