Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा घेराव को लेकर बंधु तिर्की का भाजपा पर आरोप, बाहरी लोगों को बुलाने का दावा

8/11/2026 6:22:13 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
खूंटी: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने भाजपा पर निशाना साधा है। बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि पिछले 17 दिनों से छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा और एबीवीपी से जुड़े कुछ लोगों ने छात्रों को उकसाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने बिहार, बंगाल और यूपी से लोगों को बुलाकर छात्र आंदोलन को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने काफी देर तक स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिसके बाद लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। बंधु तिर्की ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन बाहरी लोगों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट