Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरसीएमयू का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 और 10 अक्टूबर को, श्रमिक हितों पर होगी चर्चा
10/5/2026 4:12:03 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) की ओर से आगामी 9 और 10 अक्टूबर को धनबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और केंद्रीय पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
आरसीएमयू के महामंत्री ए.के. झा ने बताया कि 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र स्थित भौरा क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें कालीचरण यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।
वहीं, 10 अक्टूबर को बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र स्थित 15 नंबर वर्कशॉप के समीप कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में घनश्याम गिरी सैकड़ों साथियों के साथ शामिल होंगे।
महामंत्री ए.के. झा ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में आरसीएमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह की मौजूदगी रहेगी। इनके अलावा संगठन के केंद्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन और आमसभा के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के साथ-साथ श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
ए.के. झा ने आरसीएमयू के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन एवं आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, परिवार से मिलकर जताई संवेदना.....
#
भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत.....
#
तेजस्वी यादव ने दिवंगत विधायक के परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा पर भी जमकर बरसे.....
#
जेपी आंदोलन के साथी आज कहां हैं? जमीन दान करने वाले विद्यानंद आज भी अस्पताल में लगाते हैं झाड़ू.....
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को बांटी गईं जरूरी दवाएं.....
#
सावन के अंतिम सोमवार पर जमशेदपुर में भव्य भजन संध्या, मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
#
सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी पप्पू यादव का निधन
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी