Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
10/10/2026 2:40:48 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
जामताड़ा सदर अस्पताल में पिछले 12 दिनों से पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव का शनिवार को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। शव की पहचान नहीं होने तथा अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन या अन्य व्यक्ति के आगे नहीं आने के बाद जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दूसरी बार मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने सौजन्य से अंतिम संस्कार किया प्रशासन के सहयोग से अज्ञात शव को सदर अस्पताल से अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम ले जाकर विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संजय अग्रवाल की इस पहल का स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की। संजय अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले 12 दिनों से सदर अस्पताल में पड़े होने की जानकारी जामताड़ा नगर थाना प्रभारी मनोज महतो महोदय के माध्यम से मिली तो उन्होंने इसे केवल प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा मामला नहीं माना बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय समझा। संजय अग्रवाल ने अपना सामाजिक दायित्व समझते हुए अज्ञात शव के अंतिम संस्कार की पहल की और इस संबंध में जामताड़ा नगर थाना प्रभारी मनोज महतो महोदय से बातचीत कर आवश्यक सहयोग प्राप्त किया उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही ना हो, लेकिन उसकी अंतिम यात्रा सम्मान पूर्वक होनी चाहिए। समाज में ऐसे मामलों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शव का अंतिम संस्कार करना सिर्फ एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा पूरी करना नहीं , बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारियां का सम्मान करना है। संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि जरूरत के समय वह इंसानियत के काम आए। मृत व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चल पाने की स्थिति में भी उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड जाना चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों ने भी संजय अग्रवाल के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि अज्ञात व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का उदाहरण है । लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में इंसानियत संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
योगेंद्र प्रसाद का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं 65 हजार करोड़ बकाया पर आंदोलन की चेतावनी....
#
रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का प्रदर्शन, धनबाद में निकाला पैदल मार्च
#
गोलीकांड में नामजद अतुल सिन्हा और संतोष लकड़ी वाला ने रखा अपना पक्ष, आरोपों को बताया बेबुनियाद
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन