Date: 12/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
 

10/10/2026 4:08:17 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur: इसी कड़ी में जमशेदपुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां वाटर कैनन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन और लाठी पार्टी समेत विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया। इस दौरान सिटी एसपी ललित मीणा समेत तमाम डीएसपी मौजूद रहे। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना, आपातकालीन परिस्थिति या भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत पड़ने पर पुलिस बल किस तरह कार्रवाई करेगा, इसे लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान वाटर कैनन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन और लाठी पार्टी समेत विभिन्न संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस बल की तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की उपयोगिता की जांच की गई। मौके पर मौजूद सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी उपकरणों की कार्यक्षमता और उपयोगिता को परखा गया है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति में इनका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट