Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुआ मंथन, पंडालों में CCTV और सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी.............
10/12/2026 6:31:59 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : -
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कई विधायक, धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह, नगर आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, शांति समिति के सदस्य और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुलिसकर्मियों को लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था और अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मॉनिटरिंग रूम में पुलिस जवानों के साथ पूजा समिति के सदस्य भी निगरानी करेंगे। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक पूजा समिति से 50-50 वॉलंटियर रखने की अपील की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सहायता करने में प्रशासन को सहयोग मिल सके।
अष्टमी से दशमी तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, कुछ मार्गों पर हल्के वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु पैदल घूमकर पूजा पंडालों और मेले का आनंद ले सकें। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, महापौर संजीव सिंह ने कहा कि बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को रखा, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से नोट किया है। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सड़क, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा और पूजा से पहले खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद कोर्ट में जमकर हंगामा, आरपीएफ, एसआईटी और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई...
#
साइबर ठगी में जेल जा चुके तीन आरोपी फिर गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद...
#
दुमका में किशोरी को न्याय दिलाने की मांग तेज छात्रों ने किया सड़क जाम...
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
#
जामताड़ा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा