Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वासेपुर में बाबु खान के मकान पर चला बुलडोजर, 50 लाख की जमीन ठगी मामले में कुर्की-जब्ती!
11/26/2026 12:59:53 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के वासेपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित बाबु खान के मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। मामला जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की कथित ठगी से जुड़ा है। इस मामले में बाबु खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम की मौजूदगी में की गई। दरअसल, जमीन के कथित फर्जीवाड़े और 50 लाख रुपये की ठगी के इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 140/2023 दर्ज है। आरोप है कि बाबु खान ने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तेतुलमारी निवासी फिरोज खान से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में न्यायालय की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के आलोक में गुरुवार को भूली ओपी की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम शमशेर नगर पहुंची। यहां मजिस्ट्रेट नारायण राम की मौजूदगी में बाबु खान के आवास पर कार्रवाई शुरू की गई और मकान की बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर मौजूद कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने बताया कि यह कार्रवाई सदर थाना कांड संख्या 140/2023 के तहत की जा रही है। इस मामले में माननीय सीजीएम कोर्ट से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त हुआ था। जमीन से जुड़े इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसी के तहत बाबु खान और उनकी पत्नी जरीना खातून के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, वासेपुर के शमशेर नगर में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जमीन के नाम पर 50 लाख रुपये की कथित ठगी के इस मामले में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उधारी के पैसे मांगने पर खूनी विवाद! चार महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला!
#
गवाही देने की मिली खौफनाक सजा? चार दिन बाद मिला महिला का शव, गांव में आरोपी की पिटाई!
#
झारखंड मोड़ पर भू-माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर प्रशासन का चेतावनी बोर्ड!
#
15 करोड़ का कथित मुआवजा घोटाला, वाराणसी से गिरफ्तारी; अब तक 18 आरोपी जेल में!
#
बेटे का शव लेने पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश, आखिर दोनों आंखें कहां गईं?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण
#
तीन महीने पहले मिली साइकिल, फिर किस बात का वितरण? फोटो खिंचवाने ठंड-बारिश में बुलाए गए बच्चे!
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार