Date: 07/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प

8/7/2026 6:41:20 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में शुक्रवार को भारत सरकार के 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में 'नशामुक्ति शपथ मेगा अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित ने किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त भारत की नींव हैं। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्ति का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी। अभियान का मुख्य आकर्षण नशामुक्ति शपथ रहा, जिसमें करीब 100 छात्राओं ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी तथा ब्रह्माकुमारी किरण देवी, रूपा और सुरभि भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, आत्मसंयम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दोहराया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट