Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, डीएम ने पूजा समितियों के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश.....
10/16/2026 2:18:12 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
:जिला दण्डाधिकारी सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार आलोक कुमार ने दुर्गा पूजा, 2026 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों, पूजा समितियों से जिलेवासियों से अपील कर पूजा समितियों एवं नागरिकों के लिए जारी सुरक्षात्मक बिंदुओं का अक्षरशः अनुपालन करने का अनुरोध किया है, उन्होंने कहा कि पंडाल की दूरी किसी गैस गोदाम, बिजली के उपकेन्द्र, ट्रान्सफर्मर, रेलवे लाईन, हाई टेंशन लाईन से कम से कम 20 से 25 मीटर रखें, पंडाल को बनाने में नायलॉन की रस्सी एवं सिन्थेटिक कपड़ों का प्रयोग न करें, पंडाल में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग रास्ते रखें। प्रवेश एवं निकास नेट पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था करें, मुख्य प्रवेश गेट एवं निकास के गेट कम से कम 5 मीटर चौड़ा होना चाहिये, प्रवेश कतार लगाकर करायें तथा पुरुष एवं महिला के लिये अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें, निकास के द्वार के मार्ग पर जगह-जगह पर सांकेतिक स्टीकर लगायें, जिससे आम जनता को किसी इमरजेंसी के समय सुरक्षित निकास में मदद मिल सके, भगदड़ से बचाव के लिये भीड़ प्रबंधन की योजना पहले से बना कर रखें एवं उसे व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के साथ साझा करें, पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य एवं प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से करायें एवं हमेशा आई०एस०आई० मार्क कॉपर के केबल का ही प्रयोग करें। खुले तारों पर अच्छी प्रकार से टेप लगा रखें उसे पहुंच से दूर रखें, कुर्सी पर बैठने के लिये बनाये गये दो पंक्तियों के बीच कम से कम 2.5 फीट का अन्तर रखें और सीट के दोनों ओर कम से कम 2.5 मीटर का स्थान खाली रखें, पंडाल में ज्वलनशील पदार्थों का एकत्र करके न रखें,।पंडाल से किचन (प्रसाद बनाने का स्थल) की दूरी कम से कम 20 मीटर रखें, पंडाल के आसपास एवं आग संभावित क्षेत्र के नजदीक पर्याप्त मात्रा में फायर एक्सटिग्यूसर, पानी एवं बालू की व्यवस्था रखें, दुर्गा पूजा समिति पूजा शुरू होने से पूर्व अपने निकटतम फायर स्टेशन से आग से बचाव का अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें,।पंडाल में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें, कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस एवं अग्निशमन सेवा को तैयार रखें, किसी भी आपातकाल से बचने के लिये वैकल्पिक मार्ग पहले से चिन्हित कर रखें,।कार्यक्रम के दौरान लोक सहायता केन्द्र के माध्यम से लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं चेतावनी देते रहें, पूजा के दौरान सुरक्षा के लिये पंडालों में सी०सी०टी०वी० कैमरा जरूर लगा कर रखें, छोटे बच्चों को अपने पर्यवेक्षण में रखें। गुमशुदगी की परिस्थिति में पूजा पण्डालों पर लगाये गये सहायता केन्द्र से संपर्क करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें,।किसी भी लावारिस सामान को ना छुये। इसकी सूचना पुलिस को दे, संदिग्धों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध की सूचना वहाँ तैनात दंडाधिकारी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाये गये सहायता शिविर को दें, आने जाने हेतु निर्धारित रास्ते एक दूसरे से आगे निकलने के लिए आपाधापी ना करें। कतारबद्ध होकर शांति से जाये, पूजा पंडालों में जाने के क्रम में रास्ते पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग फाटक को पार करते समय सतर्कता बरते, किसी भी अपेक्षित सहयोग के लिए उपस्थित स्वंयसेवक जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मी से संपर्क करें, पूजा पण्डालों के आस-पास अपने वाहन को यत्र न लगायें, वाहनों को हमेशा निर्धारित वाहन पड़ाव स्थल (प्रशासन/ दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा चिन्हित) पर ही पार्क करें, किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, किसी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति में 1. पुलिस सहायता के लिए 100/डायल 112, 2. अग्निशमन सहायता के लिए 101, 3. जिला कन्ट्रोल रूम 06433-222245 नम्बरों पर संपर्क स्थापित किया जाय।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....
#
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...
#
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी आलोक कुमार ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की; जारी किए दिशा-निर्देश...
#
दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...
#
चार शातिर साइबर अपराधी को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....