Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....

9/29/2026 7:10:26 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को पूरे देश के व्यापारियों के द्वारा नो यूपीआई डे मनाने के साथ-साथ डिजिटल लेनदेन पर लगाए जा रहे हैं 0.4% मरचेंट डिस्काउंट रेट एमडीआर के विरोध में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा है कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जामताड़ा चेंबर के सभी व्यापारी एवं जिले के व्यापारी अपनी मांग को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से सामूहिक उपवास रखकर  विरोध प्रदर्शन करेंगे इसके तहत जिले के सभी व्यापारी 1 घंटे के सामूहिक उपवास पर बैठेंगे, संजय ने कहा है कि भारत सरकार और बैंकों द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की बात कही जाती है, लेकिन दूसरी तरफ 0.4% एमडीआर शुल्क लगाकर छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह निति न केवल व्यापारी विरोधी है, बल्कि आम उपभोक्ताओं के जेब पर भी सीधा ढाका है। कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के नाम पर व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही साथ चेंबर अध्यक्ष ने कहा है कि गांधी जी का सत्याग्रह और उपवास हमेशा से अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार रहा है इसी राह पर चलते हुए जामताड़ा के व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक सामूहिक उपवास रखकर विरोध करने का संकल्प लिया है इस दौरान चेंबर द्वारा निर्धारित  समय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर इस दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने जिले के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों , खुदरा दुकानदारों, थोक विक्रेता ऑन एवं उद्योग से संबंधित व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में इस सामूहिक उपवास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है चेंबर का स्पष्ट कहना है कि यदि भारत सरकार इस 0.4% एमडीआर शुल्क को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में जिले के साथ- साथ राज्य और राष्ट्र स्तर पर व्यापारियों के द्वारा आंदोलन चलाया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार और नीति निर्माता की होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर देश के  लगभग सभी व्यापारिक संगठनों ने  पूरे देश के व्यापारीयों से डिजिटल लेनदेन यूपीआई नहीं लेने की अपील की है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
# एक ही दवा के दो दाम! TMH के सामने ₹9,500 तो साकची में ₹5,300 में मिली दवा...
# जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने UPI पर ₹2000 से अधिक के लेनदेन पर  डिस्काउंट रेट MDR लगाने पर  सरकार और एनपीसीआई NPCI के फैसले पर कड़ा विरोध...
# गिरिडीह में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार को नई उड़ान, PURE EV के नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ.....
# एक माह से ठप पड़ा संपत्ति निबंधन कार्य पकड़ा तूल,भाजपा नेता मुकेश पांडेय के राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को सौंपा ज्ञापन, कहा….