Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
9/23/2026 1:43:41 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: औरंगाबाद सिंघना गांव में करमा का त्योहार मातम में बदल गया। गांव के दीपक सिंह की बड़ी बेटी आकांक्षा कुमारी (17 वर्ष) की पोखर में डूबने से मौत हो गई। आकांक्षा अपनी तीन सहेलियों पायल कुमारी, छाया कुमारी और पुष्पांजलि कुमारी के साथ करमा पूजा के अवशेष विसर्जन करने गांव के पोखर पर गई थी। विसर्जन के दौरान आकांक्षा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। डूबती सहेली को देख तीनों सहेलियों ने भी पोखर में छलांग लगा दी। चारों एक साथ डूबने-उतराने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद तीन युवतियों को बचा लिया, लेकिन आकांक्षा गहराई में समा गई। आकांक्षा एक भाई एक बहन में सबसे बड़ी थी। छोटा भाई अपनी दीदी की याद में मां-पिता से लिपटकर "दीदी उठो न..." कहकर रो-रोकर बेहाल हो रहा है। मां की आंखों के आंसू सूख चुके हैं, पिता बेसुध बैठे हैं। बताया जाता है कि आकांक्षा की शादी तय हो चुकी थी और एक साल बाद उसकी डोली उठनी थी। डोली से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। वहीं बची तीनों युवतियों को इलाज के लिए बालूगंज निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में तीनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर अंबा पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात की। ग्रामीणों ने बताया कि चारों सहेलियों एक दूसरे की पूरक थी और हमेशा साथ ही रहा करती थी। लेकिन कुदरत ने एक को जुदा कर दिया।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
#
24 साल की कानूनी लड़ाई के बाद FCIL सिंदरी के पूर्व कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेज रिविजन के बकाये के लिए मैनेजमेंट के पास दावा करने की मिली छूट
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
#
गंगा की तेज धार में एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रांची में ABVP का प्रदर्शन, JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत