Date: 18/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ....

10/17/2026 4:40:53 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केदारनाथ मार्केट स्थित एक पंडाल में किया गया, जहां नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल और सात निश्चय योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। इस दौरान रात में प्रोजेक्टर के जरिए भी उनके कार्यकाल की सचित्र प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। यह कार्यक्रम नवरात्र की सप्तमी से लेकर आगामी दशहरा तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, पूर्व मंत्री विनोद यादव, एमएलसी संजय गांधी समेत जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गया जिला जदयू के अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।