Date: 18/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
 

10/17/2026 4:40:53 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : उपराजधानी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए शहर में 30 से अधिक स्थानों पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं।महासप्तमी के अवसर पर बेलवरण अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इसी के साथ अधिकांश पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह से ही मां दुर्गा के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।ढाक की गूंजती थाप और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा के आवाहन के लिए दुमका के बड़ा बांध तालाब पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां का आवाहन किया गया। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है।वहीं, अगले तीन दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।दुमका पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट। 
 


सम्बंधित खबरें

#
महासप्तमी पर शस्त्र पूजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित, नारी सुरक्षा और सम्मान को लेकर उठी आवाज...

#
सप्तमी पर पूजा पंडालों में पूजा पंडालो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु...

# पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ....
# डुमरा राजबाड़ी में  पुरानी परंपरा के साथ आज दुर्गा मां शारदे को डोली में राज परिवार नेतलाब से परंपरा के साथ ढोल नगाड़े के लाया गया...
#
एक बच्चे राजवीर  अपनी कलाकृति से  माँ दुर्गा की प्रतिमा  बनाते आ रहे ...