Date: 18/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सप्तमी पर पूजा पंडालों में पूजा पंडालो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु...

10/17/2026 4:40:53 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सप्तमी के अवसर पर जामताड़ा जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान के सरोवर से घट लेकर श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुँचे, साथ ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।सप्तमी के अवसर पर पूजा समितियों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा कर मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।