Date: 24/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
33 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव कुमार का शव, मौके पर पहुंची भूली पुलिस, जांच शुरू..
10/24/2026 12:30:09 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
जिले के भूली से शनिवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 33 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बलदेव कुमार के रूप में हुई है। घटना भूली के ई-ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर नंबर 554 की है। स्थानीय लोगों के अनुसार सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे बलदेव कुमार ।सूचना मिलने के बाद भूली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। बलदेव कुमार स्वर्गीय कालीचरण भुइया के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका शव घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय समाजसेवी और पार्षद प्रतिनिधि ने घटना पर दुख जताया। उनके अनुसार, बलदेव कुमार मिलनसार स्वभाव के थे और सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि थी। उनकी मौत की खबर से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल बलदेव कुमार की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना से भूली इलाके में शोक का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे युवक की मौत की असली वजह सामने आ सके उसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है ।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन सचिव और डीटीओ ने चलाया अभियान , यमराज ने दी नियमों की सीख
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
सुंदरनगर चौक में एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, पुलिस वहाँ घटनास्थल पर पहुंची।
#
एसआईआर पर सख्ती, कागजात नहीं दिए तो मतदाता सूची से कट सकता है नाम
#
सत्यम इंफ्रा के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, रोजगार समेत पांच मांगों पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, बड़हरा विधायक ने तटीय इलाकों का किया दौरा,कहा ...
#
फास्ट फूड ठेले पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत से फैली सनसनी
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
#
पुलिस संस्मरण दिवस: जामताड़ा पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
#
हेमंत सोरेन पर योगेंद्र साव का बड़ा हमला नियुक्ति घोटाले में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कहा ...