Date: 25/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स के तीसरे शोरूम का 26 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा खास ऑफर...
10/24/2026 3:39:03 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स अपने विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। प्रतिष्ठान के तीसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 को सरायढेला स्थित नालंदा ट्रेड सेंटर, नियर बिग बाजार में होगा। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है।
न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शुभारंभ के मौके पर डबल धमाका ऑफर पेश किया जा रहा है। इसके तहत 22 कैरेट हॉलमार्क सोने के आभूषणों की कीमत प्रति 10 ग्राम 5,000 रुपये की नगद छूट इसके साथ ही आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज मात्र 5.99 प्रतिशत रखा गया है। वहीं, डायमंड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज फ्री की सुविधा दी जा रही है। यह ऑफर 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मान्य रहेगा। प्रतिष्ठान के अनुसार, कुछ एक्सक्लूसिव और इम्पीरियल ज्वेलरी को छोड़कर अन्य आभूषणों पर यह ऑफर लागू होगा।
प्रतिष्ठान के संचालक चेतन गोयनका, आयुष गोयनका और अमन गोयनका ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल आभूषणों की बिक्री करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और भरोसे के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक भारतीय आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइन तक की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी।
न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स का नया शोरूम सरायढेला में शुरू होने के बाद धनबाद में इसकी उपस्थिति और मजबूत होगी। इससे पहले प्रतिष्ठान की बैंक मोड़ और गोविंदपुर शाखाएं ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। बैंक मोड़ स्थित शाखा राठौर मेंशन, 8ए में है, जबकि गोविंदपुर शाखा शिव शंभू प्लाजा, जीटी रोड पर स्थित है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, नया प्रतिष्ठान शादी-विवाह, त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराएगा। तीसरे शोरूम की शुरुआत को धनबाद में ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों के साथ मजबूत होते संबंधों के रूप में देखा जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विजयदशमी पर कलश विसर्जन, मां दुर्गा को दी जाएगी विदाई
#
बाघमारा में बेनीडीह रेल साइडिंग गोलीकांड की जांच तेज, दिल्ली मानवाधिकार आयोग की टीम ने डाला डेरा......
#
कोईलवर में हुई बड़ी कार्रवाई, 450.91 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..