Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...

9/23/2026 1:43:41 PM IST

159
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के डायरेक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा की जमशेदपुर क्षेत्र में कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियो द्वारा निर्धारित नियमो एवं मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इनमें सुरक्षा गाड से निर्धारित कार्य अवधि से अधिक कार्य कराया जाना, उचित प्रशिक्षण का अभाव तथा PF, ESI, बोनस एवं अन्य वैधानिक सुविधाओ से वंचित किए जाने का मामला सामने आ रही हैं,विशेष रूप से यह शिकायत भी सामने आ रही है कि 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी के अनुरूप वेतन भुगतान पर 12 घंटे तक कार्य कराया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुडे सुरक्षा गार्ड रोजगार खोने के भय से इसका विरोध नहीं कर पाते। विरोध करने पर नौकरी से हटाने की बात कहे जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं, जिला श्रम पदाधिकारी (DLC), जिला प्रशासन एवं संबंधित उच्च पदाधिकारियो से अनुरोध है कि इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए संबंधित मामलों की उचित जाँच कर आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए तथा सुरक्षा गाड को निर्धारित कार्य अवधि, वैधानिक सुविधाएँ एवं सम्मानजनक एवं नियमानुसार पारिश्रमिक सुनिश्चित कराया जाए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट