Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
10/4/2026 12:45:17 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी अम्बे माइनिंग में स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग को लेकर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन फिलहाल कंपनी प्रबंधन के आश्वासन के बाद टल गया है। आज बीसीसीएल ब्लॉक दो महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जेएमएम केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महथा उर्फ डब्लू महथा ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
कामेश्वर महथा उर्फ डब्लू महथा ने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 5 अक्टूबर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। आंदोलन से पूर्व अम्बे माइनिंग प्रबंधन तथा बीसीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के दौरान अम्बे माइनिंग प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 45 दिन का समय मांगा है।
जेएमएम नेता ने इसे संघर्षशील युवाओं और जनता की बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए उपेक्षित किया जा रहा था, लेकिन लगातार दबाव के बाद प्रबंधन को सामने आकर समय सीमा तय करनी पड़ी है।
प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। यदि 45 दिनों की मियाद पूरी होने के बाद भी वादे के मुताबिक रोजगार नहीं दिया गया, तो आगे किसी प्रकार की वार्ता नहीं होगी और कंपनी को सीधे उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा, जिसकी समस्त जवाबदेही प्रबंधन की होगी।
वार्ता के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से एपीपीएम सहित अम्बे माइनिंग के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
#
एक ही दवा के दो दाम! TMH के सामने ₹9,500 तो साकची में ₹5,300 में मिली दवा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित